Samsung Galaxy S10 Lite के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Samsung Galaxy S10 Lite Specifications: ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट पर काम कर रही है। फोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है, जानें Samsung के आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन।

Samsung Galaxy S10 Lite के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Samsung Galaxy S10 Lite Specifications: सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

ख़ास बातें
  • Qualcomm Snapdragon 855 SoC से लैस हो सकता है Galaxy S10 Lite
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के रैम की मिली जानकारी
  • Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन Android 10 के साथ उतारा जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Specifications: ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट पर काम कर रही है। Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन Galaxy S10 का थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट होगा, लेकिन हमारे पास हैंडसेट से संबंधित अधिक जानकारी नहीं है। हाल ही में एक Samsung स्मार्टफोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-G770F के साथ लिस्ट किया गया है, कहा जा रहा है कि यह Galaxy S10 Lite हो सकता है। डेटाबेस से फोन के नाम का तो खुलासा नहीं हुआ लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले सामने आई जानकारी से मिलते जुलते हैं।

कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि गीकबेंच पर सबसे पहले लिस्टिंग को Galaxyclub ने स्पॉट किया है। Samsung ने दुनिया के कुछ क्षेत्रों में सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ उतारा है।
 
samsung

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Samsung Galaxy S10 Lite के 8 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 742 और 2604 स्कोर किया है। गीकबेंच लिस्टिंग में इस बात का भी जिक्र है कि सैमसंग Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन Android 10 पर चलता है।

सैमसंग कई स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस कथित गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पेसिफिकेशन Galaxy A90 5G और Galaxy A91 जैसे हैं। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए91 के स्पेसिफिकेशन का पता चला था जैसे कि फोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। Galaxy S10 Lite के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन Sammobile का अनुमान है कि इस फोन को Samsung Galaxy S11 के बाद लॉन्च किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »