Samsung Galaxy S10 Lite, Galaxy A71 समेत इन स्मार्टफोन की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite, Galaxy A71 और Galaxy A51 के आधिकारिक लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 12:41 IST
ख़ास बातें
  • कयासों का बाज़ार Samsung Galaxy A51 को लेकर गर्म
  • होल-पंच डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए91
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए51

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत लीक

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Samsung Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite, Galaxy A71 और Galaxy A51 के आधिकारिक लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई हैं। एक Slovakian रिटेलर ने नए गैलेक्सी सीरीज़ फोन को इनकी कीमतों के साथ लिस्ट कर दिया है। Samsung जल्द लेटेस्ट मॉडल से पर्दा उठाने के लिए लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस10 लाइट को कुछ मार्केट में Galaxy A91 नाम से उतारा जा सकता है।

GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, Slovakian रिटेलर Dartart.sk ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 को कीमत के साथ लिस्ट कर दिया है। नए सैमसंग फोन Christmas 2019 के बाद 27 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

लिस्टिंग से पता चला कि सैमसंग Galaxy A51 की कीमत 375 यूरो (लगभग 29,500 रुपये), Galaxy A71 की कीमत 469 यूरो (लगभग 37,000 रुपये), Galaxy Note 10 Lite की कीमत 609 यूरो (लगभग 47,900 रुपये) और Galaxy S10 Lite की कीमत 669 यूरो (लगभग 52,600 रुपये) है।

सैमसंग ने अभी सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। हम भी स्वतंत्र रूप से इन कीमतों को वेरिफाई नहीं कर पाए हैं। Samsung वियतनाम में 12 दिसंबर को लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Galaxy A 2020 सीरीज़ से पर्दा उठाया जा सकता है। वैसे, कयासों का बाज़ार Samsung Galaxy A51 को लेकर गर्म है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं, फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्स्ल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 6.5 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कुछ मार्केट में गैलेक्सी एस10 लाइट को गैलेक्सी ए91 नाम से उतारा जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.