Samsung Galaxy S10 Lite का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Samsung Galaxy S10 Lite खरीदते वक्त Samsung पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी दे रही है।

Samsung Galaxy S10 Lite का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Samsung Galaxy S10 Lite में हैं तीन रियर कैमरे और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy S10 Lite के नए वेरिएंट में 8 जीबी रैम दिया गया है
  • होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite का 512 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung स्मार्टफोन का नया मॉडल 8 जीबी रैम के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट को भारत में बीते महीने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाने की जानकारी दी है। नए वेरिएंट में स्टोरेज को छोड़कर बाकी सारे स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल वाले ही हैं। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले, 4,500 एमएएच बैटरी और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy S10 Lite price in India

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि Samsung Galaxy S10 Lite का 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 39,999 रुपये में बेचा जाता है। यानी तीन गुना ज़्यादा स्टोरेज के लिए कंपनी 5,000 रुपये ज़्यादा मांग रही है।


ग्राहकों को लुभाने के लिए Samsung पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी दे रही है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल 1 मार्च से रिटेल स्टोर्स, सैमसंग ओपेरा हाउस, सैमसंग ई-शॉप और नामी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। स्मार्टफोन प्रिज़्म व्हाइट, प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लू रंग में मिलता है।
 

Samsung Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है। इसमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार।

गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक रैम के साथ आता है।

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  5. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  6. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  7. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  8. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  9. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  10. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »