Samsung Galaxy S10 Lite की बिक्री आज मध्यरात्रि से

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

Samsung Galaxy S10 Lite की बिक्री आज मध्यरात्रि से
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note S10 Lite की बिक्री भारत में शुरू होने वाली है। Samsung Galaxy S10 के इस कमज़ोर वेरिएंट की बिक्री आज मध्यरात्रि 12 बजे शुरू होगी। फोन ऑनलाइन स्टोर्स के अलावा ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा। इसकी ख़ासियत 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी है। यह होल-पंच डिस्प्ले है, जिसे कंपनी ने इनफिनिटी-ओ का नाम दिया है।
 

Samsung Galaxy S10 Lite price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट प्री-ऑर्डर के लिए पहले से उपलब्ध है। 39,999 रुपये में इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। नया फोन प्रिज़्म व्हाइट, प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लू रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। यह फोन Flipkart, Samsung.com और बड़े ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा।

ग्राहक फोन की खरीद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए करेंगे, तो उन्हें 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Samsung India की वेबसाइट पर बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प और एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है।  इसमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार।

गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम के साथ आता है।

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »