• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 विमान में फटा, गैलेक्सी नोट सारीज के इस्तेमाल पर डीजीसीए ने लगाई रोक

सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 विमान में फटा, गैलेक्सी नोट सारीज के इस्तेमाल पर डीजीसीए ने लगाई रोक

सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 विमान में फटा, गैलेक्सी नोट सारीज के इस्तेमाल पर डीजीसीए ने लगाई रोक
ख़ास बातें
  • सिंगापुर-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में नोट 2 में विस्फोट हुआ
  • डीजीसीए ने गैलेक्सी नोट सीरीज को विमान में बैन कर दिया है
  • फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 यूनिट का वापस मंगा रही है
विज्ञापन
सिंगापुर से चेन्नई आ रहे इंडिगो के विमान में एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 की बैटरी में अचानक आग लग गई। प्राइवेट विमान सेवा इंडिगो के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद डीजीसीए ने कंपनी अधिकारियों को सम्मन भेज दिया है। इसके अलावा दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पूरी नोट सीरीज को फ्लाइट में ले जाने पर बैन लगा दिया है।

अधिकारियों के अनुसार कैबिन क्रू के सदस्यों को विमान में एक सीट के ऊपर आग लगने की जानकारी मिली। क्रू सदस्यों ने तेजी से उस पर काबू पा लिया और तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी।

यह कदम दुनियाभर में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन की बैटरी में आग लगने की घटनाओं के करीब दो हफ्ते बाद उठाया था। हालांकि, भारत में किसी फ्लाइट में सैमसंग डिवाइस में विस्फोट होने की यह पहली घटना है।

सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 में शुक्रवार को 7 बजकर 45 मिनट पर विस्फोट के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान के क्रू को इसके बाद फायर एक्सटिंगुइशर का इस्तेमाल करना पड़ा। भारतीय नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सैंमसंग के अधिकारियों को सोमवार को घटना की जांच के लिए बुलाया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1.9-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 4.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note 2 Explosion, Mobiles, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »