Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!

Amazon पर फोन 47% प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है।

Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!

Redmi 15C 5G Prime Edition 50MP AI कैमरा से लैस किया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी लगी है।

ख़ास बातें
  • यह 50MP AI कैमरा से लैस किया गया है।
  • इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी लगी है।
  • Amazon पर फोन 47% प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

Redmi 15C 5G Prime Edition को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर करीबन 50% की छूट आ गई है। यानी एमआरपी से आधी कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। 30 हजार रुपये का फोन आपको आधी कीमत, यानी करीबन 15 हजार रुपये में मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स आते हैं। यह 50MP AI कैमरा से लैस किया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं Redmi 15C 5G के डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से। 

Redmi 15C 5G Discount Price Offer

Redmi 15C 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 29,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 47% प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Redmi 15C 5G को अगर आप चुनिंदा बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो 800 रुपये का Amazon Pay Balance पा सकते हैं। यानी 30 हजार रुपये एमआरपी वाले फोन को आप आधी कीमत यानी, 15 हजार रुपये के लगभग में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Amazon Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।  

Redmi 15C 5G Specifications

Redmi 15C 5G में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 810 nits तक जाती है। स्क्रीन को TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री जैसे सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। ऊपर की तरफ नॉच में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें 4GB, 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन दिए हैं, साथ ही 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है और Xiaomi ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। फ्रंट में 8MP कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फीज के लिए मौजूद है। Redmi 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह पिछली जेनरेशन की तुलना में बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि Redmi 14C में 5160mAh बैटरी और 18W चार्जिंग थी। बिल्ड IP64 रेटेड है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »