• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ

Smart Camera C401 में 4MP का कैमरा मिलता है और यह 360° व्यू देता है।

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ

Photo Credit: Xiaomi

Smart Camera C401 में 4MP का कैमरा मिलता है और यह 360° व्यू देता है।

ख़ास बातें
  • Smart Camera C401 में 4MP का कैमरा मिलता है
  • यह 2,560 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है
  • Smart Camera C401 में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है
विज्ञापन

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है जो कि Smart Camera C401 के नाम से आता है। कंपनी ने इसमें 2.5K नाइट विजन का सपोर्ट दिया है। यानी दिन के अलावा रात में भी यह क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 4MP का लेंस लगा है जिसमें 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड होता है। कैमरा में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। इंटरनेट की कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड  Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Camera C401 2.5K Price

Xiaomi Smart Camera C401 को कंपनी ने ओशिनिया, साउथ ईस्ट एशिया, यूके जैसे मार्केट्स में पेश किया है। Smart Camera C401 की ऑस्ट्रेलिया में कीमत AUD 64 (लगभग 4200 रुपये) है। वहीं, इंडोनेशिया में इसे IDR 699,000 (लगभग 3700 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कैमरा कंपनी की अधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट Xiaomi Global पर लिस्ट किया गया है। 

Xiaomi Smart Camera C401 2.5K Features

Xiaomi Smart Camera C401 में 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। कंपनी ने इसे ओशिनिया, साउथ ईस्ट एशिया, यूके जैसे मार्केट्स में पेश किया है। Smart Camera C401 में 4MP का कैमरा मिलता है और यह 360° व्यू देता है। कंपनी के अनुसार यह 2,560 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसी रिजॉल्यूशन में यह इंफ्रारेड नाइट विजन भी सपोर्ट कर लेता है। 

Smart Camera C401 में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह dual-band Wi-Fi 6 के साथ आता है। इसमें Amazon Alexa और Google Home सपोर्ट भी है। शाओमी का कहना है कि यह कैमरा लोगों को पहचान सकता है। पालतू जानवरों को पहचानता है, और असाधारण आवाजों की भी पहचान कर सकता है। इसमें 512GB का माइक्रोएसडी कार्ड आता है जिसमें फुटेज स्टोर होती है। बिल्ट-इन स्टोरेज इसमें नहीं दी गई है। स्मार्ट कैमरा एंड्रॉयड 8 और iOS 14.0 से ऊपर के डिवाइसेज के साथ काम करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  2. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  3. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  4. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  5. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  6. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  7. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  9. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »