टैबलेट में ड्रॉप और प्रेशर रसिस्टेंस के लिए SGS फाइव स्टार रेटिंग दी गई है।
Photo Credit: Honor
Honor Tablet X10 Mini में 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल से लैस होकर आता है
Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना बजट टैबलेट Honor Tablet X10 Mini लॉन्च किया है। टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 685 चिप का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 6GB रैम मिलती है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Honor Tablet X10 Mini में 8000mAh की बैटरी दी गई है। ड्रॉप और प्रेशर रसिस्टेंस के लिए SGS फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। आइए जानते हैं Honor लेटेस्ट टैबलेट की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Tablet X10 Mini को कंपनी ने चीनी मार्केट के साथ सउदी अरब जैसे देशों में भी लॉन्च (via) किया है। चीन में इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 15,000 रुपये) है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट को 1,399 युआन (लगभग 19,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से इसे खरीदा जा सकता है। सेल 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
Honor Tablet X10 Mini में 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल से लैस होकर आता है जिसमें 2,052 × 1,152 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। रिफ्रेश रेट 90Hz का है। टैबलेट में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 100% sRGB कलर कवरेज करता है। इसके डिस्प्ले पर सेफ्टी ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अंदर कंपनी ने Snapdragon 685 चिप का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 6GB रैम मिलती है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।
Honor Tablet X10 Mini में 8000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें 122 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। टैबलेट 82 दिनों तक स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है। टैबलेट के डाइमेंशन 235.37 × 141.43 × 8.48mm हैं और वजन 447 ग्राम है। टैबलेट में दोनों तरफ कैमरा मौजूद हैं। रियर साइड में 5MP कैमरा, और फ्रंट में भी 5MP कैमरा मिलता है। टैबलेट में ड्रॉप और प्रेशर रसिस्टेंस के लिए SGS फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!