Samsung Galaxy Note 9 को OneUI 2.1 अपडेट के साथ जून 2020 सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

SamMobile की एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Note 9 फोन के वन यूआई 2.1 अपडेट में वह सभी फीचर्स नहीं आए हैं, जो कि Galaxy S20 सीरीज़ के वन यूआई 2.1 अपडेट के साथ आए थे।

Samsung Galaxy Note 9 को OneUI 2.1 अपडेट के साथ जून 2020 सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy Note 9 एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो के साथ हुआ था लॉन्च

ख़ास बातें
  • इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न N960FXXU5ETF5 है
  • Samsung Galaxy Note 9 के जर्मन यूज़र्स को मिला अपडेट
  • अपडेट का साइज़ 1252.18 एमबी है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.1 अपडेट के साथ जून 2020 सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम अपडेट सीमित गैलेक्सी नोट 9 यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है, फिलहाल जर्मनी के यूज़र्स को यह अपडेट मिला है। जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए इसे ज़ारी किया जा सकता है। बता दें, एक महीने पहले Samsung community moderator ने जानकारी दी थी कि सैमसंग के 2018 फ्लैगशिप फोन के लिए सिस्टम अपडेट जून में ज़ारी किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स के साथ लॉन्च हुआ था और हाल ही में इसे One UI 2.0 अपडेट मिला था।
 

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, One UI 2.1 अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) रोलआउट किया गया है, जिसका फर्मवेयर N960FXXU5ETF5 है। इस सिस्टम अपडेट का साइज़ 1252.18 एमबी है, जो जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। रिपोर्ट में अपडेट का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है, इसमें गैलेक्सी नोट 9 में जोड़े गए किसी नए फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इसमें यह बताया गया है कि वन यूआई 2.1 अपडेट 'डिवाइस स्टेब्लिटी' और 'एन्हांस्ड फीचर्स' के साथ आया है।

SamMobile की एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 फोन के वन यूआई 2.1 अपडेट में वह सभी फीचर्स नहीं आए हैं, जो कि Galaxy S20 सीरीज़ के वन यूआई 2.1 अपडेट के साथ आए थे। हालांकि, वेबसाइट ने इस अपडेट के जरिए फोन में क्विक शेयर और म्यूज़िक शेयर फीचर को देखा है, जो कि यूज़र्स को तुरंत फाइल शेयर करने की इज़ाजत देता है। इसके अलावा, कैमरा ऐप को भी सिंगल टेक मोड के तौर पर नया अपग्रेड हासिल हुआ है। अब फोन में AR Zone भी मौजूद है, जो कि AR Emoji और AR Doodle जैसी सभी एआर फीचर्स को एक स्थान पर रखता है।

जैसा कि हमने पहले बताया, यह अपडेट फिलहाल जर्मनी के यूज़र्स के लिए सीमित है। हाल ही में Samsung Galaxy S10 Lite भारतीय यूज़र्स को वन यूआई 2.1 अपडेट मिलना शुरू हुआ था।

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 फोन अगस्त 2018 में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन, ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर और 8 जीबी तक का रैम दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note 9, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »