Samsung Galaxy Note 8 भारत में आज होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी वेबसाइट पर लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। याद दिला दें कि, स्मार्टफोन को पिछले महीने न्यू यॉर्क में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy Note 8 भारत में आज होगा लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी वेबसाइट पर लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। याद दिला दें कि, स्मार्टफोन को पिछले महीने न्यू यॉर्क में लॉन्च किया गया था। बता दें कि डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है, और यह पिछले साल विवादों में रहे गैलेक्सी नोट 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज़ के पिछले जेनरेशन वाले स्मार्टफोन की तरह ही, इस फोन में भी एक एस पेन स्टायलस दिया गया है। इसके अलावा फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। यह फोन आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आता है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। और 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत अमेरिका में 930 डॉलर (करीब 59,000 रुपये) जितनी रहने की उम्मीद है। डुअल-सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाला गैलेक्सी नोट 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। 6.3 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 521 पीपीआई है। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर या एक सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। भारत में सैमसंग एक्सीनॉस प्रोसेसर वाला वेरिएंट उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64, 128 और 256 जीबी। आपको माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है। अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलेगा। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और एमएसटी जैसे फ़ीचर हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोर, हार्ट रेट सेंसर, आइरिस सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। स्मार्टफोन में तीन बायोमीट्रिक अनलॉकिंग फ़ीचर- फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »