Samsung Galaxy M47 5g Features

Samsung Galaxy M47 5g Features - ख़बरें

  • Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
    Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। 29 जून, यानी कल यह फोन भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। Samsung Galaxy M47 5G कंपनी का चर्चित मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी कुछ बेहद आकर्षक फीचर्स परोसने जा रही है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी के साथ आने वाला है।
  • Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
    Samsung Galaxy M47 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर नजर आया है। प्रमोशनल बैनर से पता चला है कि Samsung M-सीरीज के नए मॉडल का लुक कैसा हो सकता है। इससे पता चलता है कि इसकी मिड-रेंज लाइनअप में प्रीमियम बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। टीजर में डीप क्रिमसन/मरून कलर का वेरिएंट नजर आया है। इसके बैक पैनल में डार्क मैट फिनिश है, जो कैमरा मॉड्यूल और आउटर फ्रेम के कॉर्नर पर वाइब्रेंट मेटैलिक रेड एक्सेंट के साथ कंट्रास्ट बनाता है।
  • Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
    Samsung Galaxy M47 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन होगा जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके लॉन्च का संकेत इसके हालिया बेंचमार्क लिस्टिंग से मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन में Adreno 710 GPU देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके बारे में कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
  • Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
    सैमसंग के भारत में इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - SM-M476B के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy M47 में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स की M और F सीरीज को आकर्षक बनाने के लिए इनके प्राइस में कटौती कर सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »