• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M42 5G स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से हो सकता है लैस, गीकबेंच से मिला इशारा

Samsung Galaxy M42 5G स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से हो सकता है लैस, गीकबेंच से मिला इशारा

Geekbench वेबसाइट पर Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M426B के साथ लिस्ट हुआ है। पिछली रिपोर्ट में इस मॉडल को Samsung Galaxy M42 5G से जुड़ा माना गया है।

Samsung Galaxy M42 5G स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से हो सकता है लैस, गीकबेंच से मिला इशारा

Samsung Galaxy M42 5G का मॉडल नंबर SM-M426B हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 5G में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
  • फोन पिछले दिनों Samsung India वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर हुआ था लाइव
विज्ञापन
Samsung Galaxy M42 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी पिछले दिनों ही सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट लीक से इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन का सपोर्ट पेज Samsung India वेबसाइट पर लाइव हुआ था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली थी। इसके अलावा भी फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Geekbench वेबसाइट पर Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M426B के साथ लिस्ट हुआ है। पिछली रिपोर्ट में इस मॉडल को Samsung Galaxy M42 5G से जुड़ा माना गया है। गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina की रिपोर्ट में दी गई है। जिसके अनुसार, यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दस्तक देगा, जो कि स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि फोन में क्वालकॉम चिप मिलेगी, जिसकी बेस फ्रीक्वैंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोसेसर Adreno GPU 619 GPU और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट होगा।

जैसे कि हमने बताया पिछले दिनों फोन का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव हुआ था और इस मॉडल नंबर को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट देखा गया है। इन वेबसाइट्स में Bureau of Indian Standards (BIS), Wi-Fi Alliance और Bluetooth SIG आदि शामिल हैं। जिनके जरिए लीक हुआ है कि फोन में गैलेक्सी एम42 5जी फोन को लेकर कहा 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

इसके अलावा, फोन में 128 जीबी और 6,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। गैलेक्सी एम42 5जी के अन्य स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी फिलहाल अनजान है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »