6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 5G होगा 17 जुलाई को लॉन्‍च, जानें सभी खूबियां

Samsung Galaxy M35 5G : यह एक मिड रेंज डिवाइस होगी, जोकि ‘एम’ सीरीज में लॉन्‍च होगी।

6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 5G होगा 17 जुलाई को लॉन्‍च, जानें सभी खूबियां

एमेजॉन के टीजर से कन्‍फर्म हुआ है कि ‘प्राइम डे एक्सक्लूसिव’ के तौर पर इस फोन को लॉन्‍च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M35 5G की लॉन्चिंग इसी महीने
  • यूजर्स को 4 साल तक ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे
  • फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी
विज्ञापन
Samsung का नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G भारत में 17 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्‍च से पहले अपकमिंग स्‍मार्टफोन के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह भी बताया है कि Galaxy M35 5G के यूजर्स को 4 साल तक ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे। यह एक मिड रेंज डिवाइस होगी, जोकि ‘एम' सीरीज में लॉन्‍च होगी। इस फोन को सबसे पहले मई में पेश किया गया था। टीजर से यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी। 

इसके अलावा, एमेजॉन के टीजर से कन्‍फर्म हुआ है कि ‘प्राइम डे एक्सक्लूसिव' के तौर पर इस फोन को लॉन्‍च किया जाएगा, जोकि 21 और 22 जुलाई को आयोजित होना है। यह फोन डार्क ब्लू, लाइट ब्लू और ग्रे कलर्स में आएगा। फोन की प्राइसिंग अभी सामने नहीं आई है। 
 

Samsung Galaxy M35 5G specifications

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का FHD+ (1080×2340 पिक्‍सल्‍स) सुपर एमोलेड इनफ‍िन‍िटी ओ डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। गैलेक्‍सी एम35 में सैमसंग का एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर होगा। 

यह फोन 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में लाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक होगा, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। 

एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलने वाले Samsung Galaxy M35 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। यह OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मौजूद होगा।  

जैसाकि हमने बताया इस फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी होगी, जोकि 25वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 222 ग्राम वजन वाली डिवाइस टाइप-सी पोर्ट, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और डॉल्‍बी एटमॉस की खूबियों के साथ आएगी। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorilla Glass Victus+ protection on display
  • Excellent battery life
  • Long software support
  • Vapour cooling chamber
  • कमियां
  • Bulky design
  • No headphone jack
  • Slow charging
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »