Samsung Galaxy M34 5G ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर दिखा टीजर

इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज Amazon पर टीजर्स के साथ लाइव हो गया है। एमेजॉन ने इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी संकेत दिया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी संकेत दिया है
  • इसमें Super AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसके Galaxy A34 5G स्‍मार्टफोन के समान होने की भी अटकल है

एमेजॉन पर इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung जल्द ही भारत में Samsung Galaxy M34 5G को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज Amazon पर टीजर्स के साथ लाइव हो गया है। एमेजॉन ने इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी संकेत दिया है। इसमें  Super AMOLED डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डेटाबेस पर भी दिखा है। 

इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में Amazon के जरिए की जाएगी। हालांकि, एमेजॉन ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Galaxy M34 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर सैमसंग ने यूजर्स के बीच सर्वे कर उनसे स्मार्टफोन के पसंदीदा फीचर्स के बारे में पूछा है। इस सर्वे में दो प्रतिशत यूजर्स ने ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ कैमरा सेटअप को चुना है, जबकि लगभग पांच प्रतिशत ने 5,000 mAh से अधिक की बैटरी की जरूरत बताई है। सर्वे में हिस्सा लेने वालों में से लगभग 10 प्रतिशत ने Super AMOLED डिस्प्ले की पसंद बताई है और 20 प्रतिशत एक्सटेंडेड OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट चाहते हैं। इसके अलावा लगभग 23 प्रतिशत यूजर्स ने फास्ट प्रोसेसर की मांग की है। हालांकि, सर्वे में 40 प्रतिशत यूजर्स ने एक स्मार्टफोन में इन सभी स्पेसिफिकेशंस को चुना है। 

Samsung Galaxy M34 5G को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिलने की भी रिपोर्ट है। इसके Galaxy A34 5G स्‍मार्टफोन के समान होने की भी अटकल है, जिसे इस वर्ष मार्च में लॉन्‍च किया गया था। Galaxy A34 5G में 6.6 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 161.3x78.1x8.2 mm का है। 

इसके अलावा Samsung Galaxy S23 FE (फैन एडिशन) को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy S22 FE को लॉन्च नहीं किया था। Samsung Galaxy S23 FE को हाल ही में सेफ्टी कोरिया बैटरी सर्टिफिकेशन मिला है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। Samsung Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए थे। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy S21 FE की जगह ले सकता है।     

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Battery, Samsung, Market, Amazon, Sensor, Launch, Teaser, Camera, Survey

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.