Samsung Galaxy M30 की कीमत और लॉन्च के बारे में मिली जानकारी

Samsung Galaxy M30 को फरवरी महीने में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30 हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M30 की कीमत और लॉन्च के बारे में मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Samsung अपने इस फोन में सुपर-एमोलेड इनफिनिटी वी डिस्प्ले देगी
  • एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy M30
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी
विज्ञापन
Samsung ने जनवरी महीने में अपनी Galaxy M सीरीज़ को भारतीय मार्केट में उतारा था। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए गए जिन्हें ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। अब न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि कंपनी इस सीरीज़ के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 को फरवरी महीने में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एम30 हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। बिक्री मार्च महीने पहले हफ्ते से शुरू होगी। याद रहे कि Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को मार्केट में पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है।
 

Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung अपने इस फोन में सुपर-एमोलेड इनफिनिटी वी डिस्प्ले देगी। फोन में लेटेस्ट एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट होगा। डिवाइस का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जा सकता है।

याद रहे कि सैमसंग ने गैलेक्सी एम सीरीज़ के दो नए फोन Galaxy M20 और Galaxy M10 को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। 159x75.1x8.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 175 ग्राम वज़न होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »