Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 के लिए ज़ारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है।

Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy M20 और Galaxy M30 हैं बजट सेगमेंट के फोन

ख़ास बातें
  • Galaxy M20 के अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न M205FDDU3CSL4 है
  • Galaxy M30 का वर्ज़न नंबर M305FDDU3CSL4 है
  • Samsung ने अक्टूबर महीने में One UI 2.0 Beta Program का आगाज किया था
विज्ञापन
Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 को भारत में एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2 अपडेट मिलने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिनों पहले ही दक्षिण कोरियाई कंपनी ने भारत में Galaxy S10 सीरीज़ के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया था। याद रहे कि Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 बजट स्मार्टफोन को इस साल ही मार्केट में उतारा गया था। इन फोन के दम पर शाओमी मार्केट में Asus और Xiaomi जैसे ब्रांड को चुनौती देना चाहती थी। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च हुए थे। लेकिन Samsung ने जून महीने में इन फोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई अपडेट जारी किया था।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम30 के लिए ज़ारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। यह जानकारी SamMobile की रिपोर्ट में दी गई है। अपडेट अपने साथ One UI 2.0 लेकर आता है जिसे Samsung ने सबसे पहले फ्लैगशिप मॉडल के लिए रिलीज किया था। कंपनी का अपना यूज़र इंटरफेस एंड्रॉयड 10 के अलग कुछ कस्टम फीचर्स भी लेकर आता है। इन हैंडसेट को सिस्टम वाइड डार्क मोड और फुल-स्क्रीन गेसचर्स मिलना तय है।

Samsung Galaxy M20 को मिले अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न M205FDDU3CSL4 है। वहीं, Samsung Galaxy M30 का वर्ज़न नंबर M305FDDU3CSL4 है। प्रतीत होता है कि अपडेट को अभी भारत में ही रिलीज किया गया है।

अगर आपके सैमसंग गैलेक्सी एम20 या गैलेक्सी एम30 को यह अपडेट नहीं मिला है तो आप Settings > Software update में जाकर Download and install option टैप करके इसकी जांच कर सकते हैं।

याद रहे कि Samsung ने अक्टूबर महीने में One UI 2.0 Beta Program का आगाज किया था। इस वक्त टेस्टिंग सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लिए एंड्रॉयड 10 रोलआउट करने पर चल रही थी। इस सीरीज़ के फोन को यह अपडेट मिल चुका है।

सैमसंग मेंबर्स ऐप में दिए गए एंड्रॉयड 10 रोडमैप के मुताबिक, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 को यह अपडेट जनवरी तक मिलना था। लेकिन सैमसंग ने समयसीमा से पहले ही इस अपडेट को रोलआउट कर दिया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • कमियां
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »