आपको पहले से पता है कि सस्ते फोन के मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में यह जानना बेहद ही अहम है कि Galaxy M30 में कितना दम है? आइए जानते हैं...
Samsung Galaxy M30 का दाम 14,990 रुपये से शुरू
![]()
![]()
![]()
Samsung Galaxy M30 के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर वाइडर फ्रेम कैपचर करने के काम आता है। इसमें ऑटोफोकस नहीं होने के कारण यह लैंडस्केप शॉट के लिए बेस्ट है। हमारे द्वारा ली गईं कुछ तस्वीरों में बैरल डिस्टॉर्शन थी। लेकिन इस कमी को दूर करने के लिए सैमसंग ने गैलरी में शेप करेक्शन का ऑप्शन दिया है। लेकिन यह सेंसर प्राइमरी सेंसर जितना डिटेल कैपचर नहीं करता है।
हमने लाइव फोकस मोड में पोर्ट्रेट कैपचर किया। हम आउपुट से संतुष्ट हुए। आप ब्लर का स्तर तय कर सकते हैं। फोन सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग रखने में सफल होता है। इसका एज डिटेक्शन अच्छा है।
कम रोशनी में गैलेक्सी एम30 की परफॉर्मेंस औसत थी। फोटो में नॉयज कम थी लेकिन इसमें ग्रेन्स थे। संभव है कि यह एग्रेसिव नॉयज़ रिडक्शन अल्गोरिदम के कारण हुआ है। दूर के ऑब्जेक्ट पहचान में नहीं आ रहे थे। इस कीमत में यह आम बात है।
16 मेगापिक्सल के कैमरे से ली गई सेल्फी में डिटेल की कोई कमी नहीं थी। हमने बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस मोड को भी इस्तेमाल किया। एक मात्र सेल्फी सेंसर होने के बावजूद गैलेक्सी एम30 ने अच्छा एज डिटेक्शन हासिल किया। आप प्राइमरी कैमरे से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। लेकिन स्टेबलाइज़ेशन नहीं होने कारण आउटपुट शेकी रहता है।
हमारा फैसला
Galaxy M30, सैमसंग की गैलक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 17,990 रुपये। यह इस प्राइस रेंज के उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो एमोलेड पैनल के साथ आते हैं। हमने पाया कि बड़ी बैटरी मददगार थी। दिन की रोशनी में कैमरे अच्छा काम करते हैं। लेकिन मैक्रोज़ और लो लाइट फोटोग्राफी में सुधार की गुंजाइश है।
हमें उम्मीद थी कि गैलेक्सी एम30 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वनयूआई मिलेगा। लेकिन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस यूआई देखकर निराशा हुई। कीमत को देखते हुए गैलेक्सी एम30 कहीं से भी बुरा फोन नहीं है। अगर आप किसी भी फोन को सिर्फ परफॉर्मेंस के आधार पर आंकते हैं तो शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो एक बेहतरीन विकल्प है। वैसे, आप Realme U1 (रिव्यू) और Asus ZenFone Max Pro M2 (रिव्यू) के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील