Samsung ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Realme P4 Lite 5G और Poco C85x 5G से हो रही है।
Photo Credit: Samsung/Realme/Poco
Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G
Samsung ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Realme P4 Lite 5G और Poco C85x 5G से हो रही है। Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। वहीं Poco C85x 5G ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M17e 5G, Realme P4 Lite 5G और Poco C85x 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Samsung Galaxy M17e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। जबकि Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy M17e 5G एंड्रॉयड 16 पर One UI 8 के साथ आता है। जबकि Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। वहीं Poco C85x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। वहीं Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर यूनिसॉक टी8300 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M17e 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco C85x 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Samsung Galaxy M17e 5G में 3.5 मिमी जैक, ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Poco C85x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी