कंपनी का नया प्रोडक्ट Samsung Galaxy M10 मार्केट में आ गया है। नया हैंडसेट सैमसंग के अब तक के पोर्टफोलियो से बेहद अलग है। हमने आपके लिए नए Samsung Galaxy M10 को रिव्यू किया है और इस नतीज़े पर पहुंचे हैं...
Samsung Galaxy M10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू
![]()
![]()
![]()
Samsung Galaxy M10 के कैमरा सैंपल देखने के लिए टैप करें
कीमत को देखते हुए Samsung Galaxy M10 का कैमरा बुरा नहीं है। लेकिन इसे बहुत अच्छा भी नहीं कहा जा सकता। पहली नज़र में सैमसंग गैलेक्सी एम10 से ली गई तस्वीरें अच्छी लगती हैं। लेकिन गौर करने पर डिटेल की कमी और ग्रेन नज़र आते हैं। कलर्स थोड़े डल आते हैं। तस्वीरें वास्तविक सीन से ज़्यादा डार्क लगती हैं।
वाइड-एंगल मोड की मदद से आप कुछ रोचक तस्वीरें ले पाएंगे। यह लैंडस्केप शॉट के लिए बेहतरीन है। लेकिन तस्वीरें अब भी डल ही आती हैं। हालांकि, फ्रेम में एक्सट्रा रूम तस्वीरों में थोड़ा कैरेक्टर ज़रूर जोड़ता है।
कम रोशनी में लिए गए मैक्रोज़ और क्लोज अप शॉट ठीक-ठाक आते है। लेकिन दूर की तस्वीरों में ग्रेन नज़र आते हैं। इसके अलावा तस्वीरों में रोशनी वाला हिस्सा ओवरएक्सपोज़्ड हो जाता है। वीडियो ठीक-ठाक रिकॉर्ड होते हैं। लेकिन स्टेबलाइज़ेशन नहीं होने कारण वीडियो शेकी रिकॉर्ड होते हैं। कुल मिलाकर Samsung Galaxy M10 के कैमरे संतोषजनक हैं। लेकिन आप इनसे ज़्यादा उम्मीदें ना करें।
हमारा फैसला
7,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Galaxy M10, आज की तारीख में Samsung का सबसे किफायती फोन है। इस फोन में कई अहम खूबियां हैं, जैसे- मॉडर्न डिज़ाइन और भरोसेमंद बैटरी। और सबसे अहम है कीमत।
हालांकि, Samsung Galaxy M10 पर्फेक्शन से बहुत दूर है। बेहतरीन बेटरी लाइफ की वजह हैं फोन की दो अहम खामियां- एचडी+ रिजॉल्यूशन स्क्रीन और पुराना प्रोसेसर। आकार और डाइमेंशन के फोन को मॉडर्न लुक तो मिलता है। लेकिन हमारे उम्मीद के मुताबिक नहीं है। इस डिवाइस की परफॉर्मेंस औसत से कमज़ोर है। कैमरा भी कुछ खास कमाल करने में सफल नहीं होता।
Samsung Galaxy M10 हैंडसेट सैमसंग के उन फैन्स के लिए है जो मॉडर्न डिजाइन की तलाश में हैं। लेकिन हमारे हिसाब से इस प्राइस रेंज में Realme C1 और Xiaomi Redmi 6 ज़्यादा बेहतर डिवाइस हैं। अगर आप सैमसंग गैलेक्सी एम10 ही खरीदना चाहते हैं तो हम आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट खरीदने का सुझाव देंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम