Samsung Galaxy M02 भारत में 2 फरवरी को होगा लॉन्च, कीमत 7,000 रुपये से भी कम...

Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन को केवल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया था, जिसकी भारत में कीमत 8,999 रुपये थी। हालांकि, इस फोन की कीमत दिसंबर में घटकर 7,499 रुपये कर दी गई थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जनवरी 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Galaxy M01 का सक्सेसर होगा सैमसंग गैलेक्सी एम02
  • गैलेक्सी एम01 को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy M02 में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Samsung Galaxy M02 भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Amazon द्वारा किया गया है। नया सैमसंग फोन Galaxy M01 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के गैलेक्सी एम सीरीज़ का नेक्स्ट जनरेशन किफायती मॉडल होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम02 के भारत लॉन्च तारीख के अलावा, अमेज़न ने स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। सैमसंग गैलेक्सी एम02 पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है।  

Amazon ने Samsung Galaxy M02 को समर्पित एक पेज लाइव किया है, जिसमें जानकारी मिलती है कि यह फोन 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M02 price in India (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन को भारत में 7,000 रुपये से भी कम की कीमत में लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा पेज के माध्यम से ही किया गया है। आपको बता दें, Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन को केवल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया था, जिसकी भारत में कीमत 8,999 रुपये थी। हालांकि, इस फोन की कीमत दिसंबर में घटकर 7,499 रुपये कर दी गई थी।
 

Samsung Galaxy M02 specifications

कीमत के अलावा अमेज़न पेज पर सैमसंग गैलेक्सी एम02 के बारे में यह जानकारी मिलती है कि इसमें 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन Galaxy A02s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि नवंबर महीने में यूरोप में लॉन्च हुआ था, इस फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया था।

अब-तक सामने आ चुकी अफवाहों की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा।
Advertisement

नवंबर महीने में सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन मॉडल नंबर SM-025F/DS के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। यही मॉडल नंबर वाई-फाई अलाइंट वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.