Samsung Galaxy M02 के भारत लॉन्च को लेकर मिली अहम जानकारी

यूं तो सपोर्ट पेज में Galaxy M02 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती, लेकिन यह हमें साफ संकेत देता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M02 के भारत लॉन्च को लेकर मिली अहम जानकारी

Samsung Galaxy M02 को 3 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 को भारतीय आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पर देखा गया
  • भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना
  • पहले ही मिल चुके हैं कई सर्टिफिकेशन्स
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02 कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर सामने आया है। फोन हाल ही में बेंचमार्क लिस्टिंग और ऑनलाइन वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया था। गैलेक्सी एम-सीरीज़ के नए फोन को दक्षिण कोरियाई कंपनी के बजट हैंडसेट के रूप में देखा जा रहा है। यह जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Galaxy M01 का अपग्रेड हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम02 में कम से कम 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है। यह कुछ हद तक पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Galaxy A02s के साथ कुछ समानताएं रखता है।

जैसा कि MySmartPrice द्वारा रिपोर्ट किया गया था, Samsung India साइट पर सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-M025F/DS के साथ एक नया सैमसंग फोन दिखाई दिया है। यह सैमसंग गैलेक्सी एम02 के साथ जुड़ा हुआ है, जो अब तक अफवाहों का हिस्सा रहा है।

इस महीने ती शुरुआत में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया मॉडल नंबर समान था। इसके अलावा, यह हाल ही में गीकबेंच के साथ-साथ ब्लूटूथ एसआईजी, वाई-फाई अलायंस और नेम्को एएस सर्टिफिकेशन पर सामने आया है।

यूं तो सपोर्ट पेज में Galaxy M02 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती, लेकिन यह हमें साफ संकेत देता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M02 specifications (expected)

गीकबेंच साइट पर स्पॉट की जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy M02 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ भी आ सकता है, जिसकी क्लॉकस्पीड 1.80 गीगाहर्ट्ज़ होगी। मॉडल नंबर में दिया गया "DS" डुअल सिम सपोर्ट का सुझाव देते हैं। फोन सिंगल, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जैसा कि वाई-फाई एलायंस साइट पर लिस्टिंग से पता चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »