Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 के कई मॉडल नंबर्स कथित रूप से आए सामने

गैलेक्सी ए02 के मॉडल नंबर्स की बात करें, तो यह SM-A022F, SM-A022M, SM-A022F_DS, SM-A022M_DS और SM-A022G_DS के साथ लिस्ट हैं। जबकि गैलेक्सी एम02 फोन के मॉडल नंबर्स SM-M022M_DS, SM-M022F_DS और SM-M022G_DS के साथ लिस्ट हैं।

Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 के कई मॉडल नंबर्स कथित रूप से आए सामने
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A02 फोन 5 मॉडल नंबर्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है
  • Samsung Galaxy M02 तीन मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है
  • Samsung Galaxy M02 तीन मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 यह दोनों ही फोन पिछले कई महीनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही फोन के कई मॉडल नंबर Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। आपको बता दें, पिछले दिनों ही Samsung ने बजट स्मार्टफोन के तौर पर Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन को नेपाल और भारत में लॉन्च किया था। यह पहली बार नहीं है कि यह दोनों ही फोन किसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हों, इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी ए02 और सैमसंग गैलेक्सी एम02 स्मार्टफोन को कई वेबसाइट द्वारा सर्टिफाइड किया गया है, जहां इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हो चुकी है।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A02 और Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। इस वेबसाइट पर इन दोनों फोन के कई मॉडल्स को कथित रूप से देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए02 स्मार्टफोन 5 मॉडल नंबर्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है, जबकि गैलेक्सी एम02 स्मार्टफोन तीन मॉडल नंबर्स के साथ ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर दिखे हैं। गैलेक्सी ए02 के मॉडल नंबर्स की बात करें, तो यह SM-A022F, SM-A022M, SM-A022F_DS, SM-A022M_DS और SM-A022G_DS के साथ लिस्ट हैं। जबकि गैलेक्सी एम02 फोन के मॉडल नंबर्स SM-M022M_DS, SM-M022F_DS और SM-M022G_DS के साथ लिस्ट हैं।
            
अशंका जताई जा सकती हैं कि यह अलग-अलग मार्केट के मॉडल नंबर हो सकते हैं। गैलेक्सी एम02 के तीनों वेरिएंट्स कथित रूप से डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएंगे, जबकि गैलेक्सी ए02 के दो वेरिएंट्स सिंगल-सिम स्लॉट के साथ दस्तक देंगे।

जैसे कि हमने बताया यह फोन कई अन्य वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुके हैं। इससे पहले सामने आ चुकी Geekbench लिस्टिंग में Galaxy M02 के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है, इसमें कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम होगी या यह फोन के कई वेरिएंट्स में से एक हो सकता है। इसके अलावा प्रोसेसर की बेस फ्रीक्वेंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ होगी और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 128 और मल्टी-कोर टेस्ट में 486 स्कोर हासिल हुआ है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो यह एंट्री-लेवल मॉडल प्रतीत होता है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए02 की गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 746 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,810 है। इसके अलावा, लिस्टिंग में यह फोन 2 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई टॉप पर काम कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »