सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम, गैलेक्सी जे7 प्राइम की पहली झलक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 19:10 IST
सैमसंग के गैलेक्सी जे सीरीज के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। कंपनी ने पिछली तिमाही में 10.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी। आईडीसी डेटा के मुताबिक, गैलेक्सी जे2, जे5 और जे7 स्मार्टफोन के अपडेटेड वर्ज़न के कारण इस साल की दूसरी तिमाही में सैमसंग के फोन की ज्यादा बिक्री हुई। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने सीरीज की लोकप्रियता को भुनाने के लिए ने दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम लॉन्च किए हैं।

दोनों ही नए स्मार्टफोन का डिजाइन एक जैसा है। ये फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं और फुल-मेटल बॉडी के साथ आएंगे। कंपनी इसके साथ खास भारत के लिए बनाए गए स्मार्ट फ़ीचर एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर के बारे में जोर-शोर से प्रचार कर रही है। लॉन्च इवेंट के दौरान हमने नए सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के साथ थोड़ा वक्त बिताया। पहली झलक में हमें ये स्मार्टफोन कैसे लगे? आइए आपको बताते हैं।
Advertisement


गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी बात करने से पहले हम आपको एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर के बारे में बताते हैं। इन्हें भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। एस पावर प्लानिंग फ़ीचर को पहली बार किसी हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है। ऐसा लगता है कि इसके जरिए कंपनी की कोशिश युवा ग्राहकों को फायदा पहुंचाने की है।
Advertisement
 

एस पावर प्लानिंग में तीन फ़ीचर मौजूद हैं। फोन कॉल के लिए रिज़र्व बैटरी, यह फ़ीचर बैटरी का कुछ हिस्सा कॉल और मैसेज के लिए रिज़र्व कर देता है। एक्सटेंड बैटरी टाइम में तीन पावर सेविंग लेवल दिए गए हैं। फॉरवर्ड कॉल की मदद से यूज़र बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में सभी कॉल को किसी निर्धारित नंबर पर फॉरवर्ड कर पाएंगे। एक्सटेंड बैटरी टाइम से यूज़र को आम वक्त से दोगुनी बैटरी लाइफ मिलेगी। सैमसंग के प्रतिनिधि का कहना है कि ऐसा करने के लिए फोन में कई बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद हो जाएंगे। एस पावर प्लानिंग आम इस्तेमाल में काम का साबित हो सकता है। क्योंकि हम अक्सर ही व्यस्त होने के कारण फोन को चार्ज करना भूल जाते हैं।
 

दूसरा नया फ़ीचर एस सिक्योर है जो सिक्योरिटी और प्राइवेसी से संबंधित है। यह ऐप को लॉक करने और छिपाने के विकल्प के साथ आता है। सिक्योर फोल्डर फ़ीचर को हम गैलेक्सी नोट7 में भी देख चुके हैं।
Advertisement

सैमसंग ने दोनों ही स्मार्टफोन में एस बाइक मोड भी दिया है। एस बाइक मोड को सबसे पहले गैलेक्सी जे3 (6) के साथ लॉन्च किया गया था। यूज़र की सुविधा के लिए सैमसंग ने एस पावर प्लानिंग, एस सिक्योर और एस बाइक मोड टॉगल को क्विक सेटिंग्स पैनल में रखा है।
Advertisement
 

मेटल बॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम मजबूत होने का एहसास देते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन अपनी बनावट के लिहाज से ज्यादा वज़नदार होने का भी अनुभव देते हैं। जे7 प्राइम का वज़न 167 ग्राम है और जे5 प्राइम का 143 ग्राम। दोनों ही फोन का फ्रंट पैनल 2.5डी राउंड-एज कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। होम बटन रीसेंट और बैक कैपिसिटिव बटन के बीच में मौजूद है। दोनों ही फोन में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटिग्रेटेड हैं। दोनों ही फोन में पावर बटन दायीं तरफ हैं और वॉल्यूम बटन बायीं तरफ। 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट फोन के निचले हिस्से में मौजूद हैं। दोनों ही फोन के डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में कंपनी का लोगो मौजूद है। घुमावदार किनारों के कारण हमें इन फोन को हाथों में पकड़ने में दिक्कत नहीं हुई।
 

फोन के रियर हिस्से पर एलईडी फ्लैश और प्राइमरी कैमरे के अलावा कुछ भी गौर करने वाली चीज़ नहीं दी गई है।
Advertisement

गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे5 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो मौजूद है जिसके ऊपर सैमसंग के टचविज़ स्किन का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही मॉडल में माइक्रोसॉफ्ट के चुनिंदा ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे। अगर यूज़र चाहें तो वे उन ऐप को हटा पाएंगे। डायलर, कॉन्टेक्ट, मैसेज और ब्राउज़र के आइकन डिस्प्ले के निचले हिस्से में नज़र आएंगे।
 

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन से लैस हैं। इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। स्क्रीन ब्राइट और क्रिस्प नज़र आया। सूरज की सीधी रोशनी में भी हमें स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ पाने में दिक्कत नहीं हुई।

गैलेक्सी जे5 प्राइम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस है। जे5 प्राइम का डिस्प्ले वाइब्रेंट और ब्राइट है। हमारे हिसाब से जे7 प्राइम का स्क्रीन ज़्यादा बेहतर है। दोनों ही फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं।
 

गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम के साथ बिताए गए सीमित समय में हमने पाया कि दोनों ही फोन ने टच इनपुट पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया। मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन ने तेजी से काम किया। हम सैमसंग के नए गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से रिव्यू के दौरान ही बता पाएंगे।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका लेंस एफ/ 1.9 अपर्चर वाला है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कैमरा इस्तेमाल करने के बाद हमने पाया कि जे7 प्राइम ने इंडोर लाइटिंग में क्रिस्प तस्वीरें ली। फ्रंट कैमरे ने अच्छी सेल्फी ली। गैलेक्सी जे5 प्राइम में भी एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका लेंस एफ/1.9 अपर्चर वाला है। हालांकि, इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। हमने पाया कि जे5 प्राइम ने कृत्रिम रोशनी में जो तस्वीरें लीं, वे बेहद ही क्रिस्प थीं। हालांकि, तस्वीरों के किनारों पर हमें ब्लर होने की शिकायत मिली। फ्रंट कैमरे ने ठीक-ठाक तस्वीरें ली। एक बार फिर हम आपको यही कहेंगे कि कैमरे की परफॉर्मेंस जानने के लिए आपको गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम के रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे5 प्राइम को क्रमशः 18,790 और 14,790 रुपये में लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी जे7 प्राइम को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है जबकि गैलेक्सी जे5 प्राइम की बिक्री महीने के अंत तक शुरू होगी।

इस कीमत में नए गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे5 प्राइम की भिड़ंत मोटो जी4 प्ल्स, नेक्स्टबिट रॉबिन और लेनोवो वाइब एक्स3 जैसे लोकप्रिय हैंडसेट से होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.