सैमसंग गैलेक्सी जे2 ऐस स्मार्टफोन 8,490 रुपये में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी जे2 ऐस स्मार्टफोन 8,490 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे2 ऐस हैंडसेट कंपनी के 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट का हिस्सा है
  • गैलेक्सी जे2 ऐस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
सैमसंग ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर दो किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए। गैलेक्सी जे2 ऐस और गैलेक्सी जे1 4जी को कंपनी ने क्रमशः 8,490 और 6,890 रुपये में लॉन्च किया है। गैलेक्सी जे1 4जी को कंपनी की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर पिछले हफ्ते ही लिस्ट किया गया था। वहीं, सैंमसंग गैलेक्सी जे2 ऐस कंपनी की जे-सीरीज़ का नया हैंडसेट है। यह हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर मिलेगा। यह 16 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

पहली नज़र में कहा जा सकता है कि गैलेक्सी जे2 ऐस पिछले साल जुलाई महीने में 9,750 रुपये में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे2 (2016) का थोड़ा कम पावरफुल वेरिएंट है। गैलेक्सी जे2 ऐस हैंडसेट कंपनी के 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड के साथ आता है जिसके बारे में 50 फीसदी डेटा बचाने का दावा किया गया है। एस बाइक मोड भी इस फोन का हिस्सा है।

गैलेक्सी जे2 ऐस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है। इसमें सैमसंग की अपनी टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी भी है जो डिवाइस के रैम को ऑप्टिमाइज़ करती है। इसकी मदद से ऐप तेजी से खुलते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है।

गैलेक्सी जे2 ऐस में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के सेंसर का अपर्चर एफ/2.2 और ये एलईडी फ्लैश से भी लैस हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

गैलेक्सी जे2 ऐस के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी 2.0 शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2600 एमएएच की बैटरी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1.5 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »