Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Samsung Galaxy F70 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाल वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 6 GB + 256 GB वाल वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2026 20:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है

Photo Credit: Samsung

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung ने भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 5G को लॉन्च किया है। देश में इस स्मार्टफोन की मंगलवार से बिक्री शुरू हो गई है। Samsung Galaxy F70 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है। 

Samsung Galaxy F70 5G का प्राइस, ऑफर्स

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। Samsung Galaxy F70 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए हो रही है। इस समार्टफोन के लिए Vivid Violet और Bold Black कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy F70 5G को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 15,900 रुपये तक प्राइस में कमी हो सकती है। 

Samsung Galaxy F70 5G के स्पसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,340 पिक्सल्स)  90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 चिपसेट और Mali-G68 MP2 GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है। Samsung Galaxy F70 5G की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 30 fps पर 1,080 p वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।  इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy F70 5G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।  इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1330

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.