Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खासियतें

Flipkart पर बनाए गए टीज़र पेज के अनुसार, Samsung भारत में 8 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे Galaxy F41 को पेश करेगी।

Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खासियतें

Samsung Galaxy F41 कंपनी की एफ-सीरीज़ का पहला फोन होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 6,000mAh बैटरी के साथ 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • सुपर एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ41 पहले भी कई बार हो चुका है लीक
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च होगा। सैमसंग की नई घोषित एफ-सीरीज़ का यह पहला फोन होगा। फोन के लिए एक समर्पित फ्लिपकार्ट टीज़र पेज बनाया गया है। यह पेज फोन के लॉन्च की तारीख के साथ-साथ यह भी बताता है कि गैलेक्सी एफ41 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसके अलावा पेज में कुछ अन्य जानकारी भी दी गई है। पिछले हफ्ते Galaxy F41 को गीकबेंच लिस्टिंग में कथित तौर पर देखा गया था जिससे फोन में मौजूद प्रोसेसर और रैम की जानकारी मिली थी।

Flipkart पर बनाए गए टीज़र पेज के अनुसार, Samsung भारत में 8 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे Galaxy F41 को पेश करेगी। कंपनी ने यह साझा नहीं किया है कि क्या यह फोन के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगी या नहीं। फ्लिपकार्ट पेज से गैलेक्सी एफ41 को 6,000mAh की बैटरी, सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की जानकारी मिलती है। ऊपर और साइड पर बेज़ल्स काफी स्लिम लगते हैं। Galaxy F41 टील-इश रंग के विकल्प में आएगा।

पिछले हफ्ते, सैमसंग के एक फोन को मॉडल नंबर SM-F415F के साथ गीकबेंच पर देखा गया था, जिसे Galaxy F41 माना जा रहा है। लिस्टिंग में Exynos 9611 चिपसेट, 6 जीबी रैम और Android 10 की जानकारी दी गई थी।

इसके अलावा, ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा साझा किए गए स्कीमैटिक्स ने संकेत दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर होगा। टिपस्टर ने कहा था कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, Galaxy F41 को तीन रंग विकल्पों - ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया जा सकता है।

अफवाह यह है कि गैलेक्सी एफ41 Samsung Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि आगामी फोन का स्कीमैटिक्स गैलेक्सी एम31 के काफी समान दिखता है। यह भी माना जा रहा है कि एफ-सीरीज़ के फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy F41, Samsung Galaxy F41 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »