Samsung Galaxy F41 का कथित स्केमैटिक्स लीक, स्पेसिफिकेशन की भी मिली जानकारी

टिप्सटर का दावा है कि इस Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-F415F हो सकता है और Samsung इसके लिए “Full On!” टैगलाइन का इस्तेमाल भारतीय मार्केट में कर सकती है।

Samsung Galaxy F41 का कथित स्केमैटिक्स लीक, स्पेसिफिकेशन की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy F41 के स्केमैटिक्स में मिली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की जानकारी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 का मॉडल नंबर SM-F415F है
  • गैलेक्सी एफ41 कैमरा-सेंट्रिक व मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन के स्केमैटिक्स कथित रूप से ऑनलाइन लीक हुए हैं। गैलेक्सी एफ सीरीज़ के इस कथित स्मार्टफोन के स्केमैटिक्स को टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है। यह तस्वीर में देखने को मिला है कि यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा गीकबेंच पर भी एक फोन मॉडल नंबर SM-F415F के साथ लिस्ट हुआ है। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह मॉडल नंबर गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन का है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम से लैस होगा।

कथित Samsung Galaxy F41 के स्केमैटिक्स को जाने-माने टिप्स्टर ईशान अग्रवाल द्वारा साझा किया गया गया है। अग्रवाल का दावा है कि इस कथित स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-F415F हो सकता है और Samsung इसके लिए “Full On!” टैगलाइन का इस्तेमाल भारतीय मार्केट में कर सकती है। यही नहीं टिप्सटर ने यह भी बताया कि यह फोन एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। पुराने ट्वीट में अग्रवाल ने कहा था कि यह फोन दो स्टोरेज विकल्प और तीन कलर विकल्प में पेश होगा, जो होंगे ब्लू, ब्लैक और ग्रीन।
 

फोन के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखा जा सकता है। फोन के बाएं किनारे पर सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है और दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को जगह दी गई है। फोन के निचले हिस्से पर स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। पैक पैनल पर कथित सैमसंग गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आयातकार मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिला है।

इसके अलावा, यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में फोन SM-F415F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट था, इसी मॉडल नंबर की जानकारी ईशान अग्रवाल द्वारा भी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके अलावा लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि फोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मौजूद होगा।
 
Galaxy

स्केमैटिक्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन के आधार पर यह फोन Galaxy M सीरीज़ स्मार्टफोन जैसा ही लग रहा है खासतौर पर Galaxy M31 की तरह। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, कथित गैलेक्सी एफ41 फोन गैलेक्सी एम31 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसमें कुछ कैमरा इम्प्रूवमेंट्स दिए जाएंगे।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि Samsung अपने ऑनलाइन फूटप्रिंट को भारत में आगे बढ़ाते हुए नई Galaxy F सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें 15,000 रुपये और 20,000 रुपये प्राइज़ रेंज के फोन फीचर किए जाएंगे। बताया गया कि यह फोन कथित रूप से कैमरा-सेंट्रिक होंगे, जो कि अगले महीने लॉन्च किए जा सकते हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »