सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 की प्रमोशनल तस्वीर लीक

सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 की प्रमोशनल तस्वीर लीक
विज्ञापन
सैमसंग के कथित नई गैलेक्सी सी-सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को 26 मई को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च इवेंट से पहले इन हैंडसेट की नई प्रमोशनल तस्वीर लीक हुई है।

लीक हुई तस्वीर में दिख रहा गैलेक्सी सी सीरीज का हैंडसेट (गैलेक्सी सी5 या गैलेक्सी सी7) मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से लैस है। रियर पैनल पर एंटेना बैंड नज़र आ रहा है। रियर पैनल के अलावा अभी तक लॉन्च नहीं किए गए गैलेक्सी सी सीरीज के इस स्मार्टफोन पर एक होम भी बटन नज़र आ रहा है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहने की उम्मीद है। सैमसंग का लोगो फ्रंट और रियर पैनल पर मौजूद है।

एक चीनी पब्लिकेशन के मुताबिक, सैमसंग गैलक्सी सी5 के 32 जीबी मॉडल की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) और 64 जीबी मॉडल की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) होगी। गैलेक्सी सी7 का 32 जीबी मॉडल 2,599 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) और 64 जीबी मॉडल 2,799 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) में मिलेगा।

गौरतलब है कि गैलेक्सी सी सीरीज के इन स्मार्टफोन की कीमत को लेकर किया गया नया खुलासा एक पुरानी रिपोर्ट से मेल नहीं खाता। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 की कीमत ज्यादा होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो गैलेक्सी सी5 में 5.2 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2500 एमएएच की बैटरी होने का पता चला है। गैलेक्सी सी7 में 5.7 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली है। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे और इनके ऊपर सैमसंग का अपना स्किन मौजूद रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy C5, Samsung Galaxy C7
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »