• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को 26 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को 26 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को 26 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग 26 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में कंपनी अपनी नई सी-सीरीज के दो स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के इन स्मार्टफोन को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

आधिकारिक इनवाइट में कहीं भी सैमसंग के स्मार्टफोन का तो ज़िक्र नहीं है। लेकिन हाल के दिनों में लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 से पर्दा उठा सकती है। वहीं, चीन में जारी हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और गैलेक्सी सी7 की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) होगी।

दोनों ही स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट और मेटल बॉडी वाले होंगे। इन हैंडसेट की एक अहम खासियत सैमसंग के अल्ट्रा हाई क्वालिटी ऑडियो होगी।

पुरानी रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी सी5 में 5.2 इंच का फुल-एचडी  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है, जबकि गैलेक्सी सी7 में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टफोन के बीच मुख्य अंतर साइज़ का होगा, बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन 64-बिट स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएंगे। गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 में 16 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे। स्टोरेज 32 जीबी रहने की उम्मीद है। इन्हें सिल्वर, गोल्ड, पिंक और ग्रे कलर में लॉन्च किया जाएगा।

गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को सिर्फ ऑनलाइन बेचा जाएगा। सैमसंग पहली बार किसी स्मार्टफोन के साथ ऐसा करने वाली है। दोनों ही स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy C5, Samsung Galaxy C7
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »