Samsung Galaxy A52 5G फोन वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंस से होगा लैस, कीमत भी लीक!

सामने आ चुकी रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A52 4G की कीमत EUR 349 (लगभग 30,800 रुपये) होगी, जबकि Samsung Galaxy A52 5G की कीमत EUR 429 (लगभग 37,900 रुपये) होगी।

Samsung Galaxy A52 5G फोन वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंस से होगा लैस, कीमत भी लीक!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में मिल सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन IP67 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आ सकता है, जो कि वाटर एंड डस्ट रसिस्टेंस ऑफर करेगा। हालांकि, Samsung ने द्वारा इस संबंध में पुष्टि करना अभी बाकि है। ऑनलाइन एक तस्वीर लीक हुई है, जो कि देखने में आगामी फोन का मार्केटिंग मटिरियल जैसा प्रतीत हो रहा है। इस तस्वीर में फोन के वाटर-रसिस्टेंट डिज़ाइन के संकेत मिलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Samsung Galaxy A72 5G के साथ अगले महीने दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन 4जी और 5जी वेरिएंट में आ सकता है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फीचर किया जाएगा।

SamMobile की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन IP67 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा। टिप्सटर Evan Blass ने कथित रूप से सैमसंग फोन का रेंडर पोस्ट किया है। इस रेंडर में फोन पर पानी की बौछारों को देखा जा सकता है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन वाटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा। हालांकि, Samsung ने इस संबंध में फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि यह डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस रेटिंग Samsung Galaxy A52 4G मॉडल में दी जाएगी या नहीं।
 

Samsung Galaxy A52 5G price (expected)

WinFuture.de की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A52 4G की कीमत EUR 349 (लगभग 30,800 रुपये) होगी, जबकि  Samsung Galaxy A52 5G की कीमत EUR 429 (लगभग 37,900 रुपये) होगी। दोनों ही वेरिएंट चार अलग कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकते हैं, जिनके नाम होंगे ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर किया जाएगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »