Rs 1 हजार महंगा हुआ 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A52 फोन, जानें नई कीमत...

Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये थी, लेकिन 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह 27,499 रुपये हो गई है।

Rs 1 हजार महंगा हुआ 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A52 फोन, जानें नई कीमत...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में किया गया है पेश
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 में मौजूद है चार कैमरे
  • नई कीमतों को Samsung.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन की कीमत भारत में लॉन्च के बाद पहली बार बढ़ी है। बता दें, यह स्मार्टफोन मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था, जो कि दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता था। नई कीमतों को Samsung.com वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है।

Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये थी, लेकिन 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह 27,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 28,999 रुपये हो गई है, जो कि पहले 27,999 रुपये थी। नई कीमतों को Samsung.com वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A52 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 720G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मिलेगी। फोटोग्राफी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung में इसमें 256 जीबी की स्टोरेज की हुई है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

गैलेक्सी ए52 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm और भार 189 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »