Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

Samsung दोनों ही वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के लिए यह फोन आईपी67 रेटेड होंगे

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर
  • Samsung दोनों ही वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A52 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले एक बार फिर लीक हो गई हैं। यह फोन पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है और इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी ए52 और सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी स्मार्टफोन में मौजूद प्रमुख अंतर जैसे कि नाम से ही समझ आता है 5G कनेक्टिविटी को लेकर ही है। नॉन-5जी वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा और 5जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G: Price (expected)

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A52 की कीमत (लगभग 30,800 रुपये) होगी, जबकि  Samsung Galaxy A52 5G की कीमत EUR 429 (लगभग 37,900 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि यह कीमत दोनों फोन के बेस वेरिएंट की होगी। जबकि इनके कॉन्फिग्रेशन की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है Samsung ने इससे संबंधित आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि फोन ब्लैक, ब्लू, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।

लॉन्च की बात करें, तो पुरानी रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन मार्च के अंत में लॉन्च होगा।
 

Samsung Galaxy A52 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52 और सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी के स्पेसिफिकेशन 5जी कनेक्टिविटी को छोड़कर एक जैसे ही हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन फीचर किया जा सकता है। 5जी वेरिएंट में हाई-रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा शामिल होगा।

Samsung दोनों ही वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा। रिपोर्ट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी उल्लेख किया गया है। डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के लिए यह आईपी67 रेटेड होगा।

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि Samsung ने फिलहाल इन दोनों फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »