108MP कैमरे वाले Samsung Galaxy A73 के ऑनलाइन रेंडर लीक!

Samsung Galaxy A73 के कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं जिसमें पीछे की ओर क्वाड-कैमरा लेआउट दिखता है, जबकि वॉल्यूम और पावर बटन डिवाइस के दाईं ओर दिखाई देते हैं।

108MP कैमरे वाले Samsung Galaxy A73 के ऑनलाइन रेंडर लीक!

Samsung की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि Galaxy A73 को लेकर नहीं की गई है।

ख़ास बातें
  • डच वेबसाइट LetsGoDigital द्वारा शेयर किए गए हैं रेंडर।
  • सैमसंग ए-सीरीज़ में एक चीनी निर्माता की स्क्रीन इस्तेमाल कर सकती है।
  • कंपनी 2022 के A-सीरीज स्मार्टफोन्स में OIS लाने का विचार कर रही है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A73 के कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे स्मार्टफोन के शौकीनों को अंदाजा हो गया है कि आने वाला फोन कैसा दिख सकता है। फोन के दो कलर वेरिएंट में आने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A73 प्लास्टिक बिल्ड और पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है और इसे कंपनी के 2022 मिडरेंज स्मार्टफोन लाइनअप के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। ध्यान रखें कि सैमसंग ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी घोषित नहीं किया है।

डच वेबसाइट LetsGoDigital द्वारा शेयर किए गए और फोन के लीक और मिली अफवाहों के आधार पर Technizo कॉन्सेप्ट ने रेंडर बनाया। इसके अनुसार Samsung Galaxy A73 में इसके पहले मॉडल Samsung Galaxy A72 जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें पीछे की ओर क्वाड-कैमरा लेआउट हो सकता है। वॉल्यूम और पावर बटन डिवाइस के दाईं ओर दिखाई देते हैं, जबकि निचले किनारे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे दोनों मौजूद हैं। रेंडरर्स में सैमसंग गैलेक्सी ए73 को बिना 3.5 मिमी जैक के दिखाया गया है मगर Samsung ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए हेडफोन जैक को लेकर दावा नहीं किया जा सकता है।

सितंबर में सैमसंग गैलेक्सी ए 73 के बारे में कयास था कि यह 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा जो कि इस साउथ कोरियन कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए कुछ अन्य स्मार्टफ़ोन पर भी दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी 2022 में लॉन्च किए जाने वाले सभी A-सीरीज स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) लाने का विचार कर रही है। यह फीचर इस साल के Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन्स में जोड़ा गया था।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन The Elec का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग अफवाह वाली ए-सीरीज़ में एक चीनी निर्माता की स्क्रीन इस्तेमाल कर सकती है ताकि लागत कम रखी जा सके और चीनी ब्रांडों के साथ मुकाबला किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना स्टार ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (CSOT) और बीजिंग ओरिएंटल इलेक्ट्रॉनिक्स (BOE) दोनों ही इस डिवाइस के संभावित सप्लायर हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए73 को कथित तौर पर एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जा सकता है और स्नैपड्रैगन 750 जी चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इससे पहले आए मॉडल के उलट यह 5जी को सपोर्ट करेगा। चूंकि अभी Samsung की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि Galaxy A73 को लेकर नहीं की गई है इसलिए इस खबर को पूर्ण सत्य नहीं माना जाना चाहिए।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design, IP rating
  • Stereo speakers sound good
  • Good battery life
  • Vibrant AMOLED display
  • कमियां
  • Not great value for money
  • Preinstalled bloatware
  • Average telephoto camera performance
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »