4 बैक कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy A53 5G फोन!

Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन के कथित 360 डिग्री 5K रेंडर्स साझा किए गए हैं। रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी ए53 फोन अपने पुराने वर्ज़न Samsung Galaxy A52 से थोड़ा पतला दिखा है। इसके अलावा, फोन का बैक पैनल भी फ्लैट है।

4 बैक कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy A53 5G फोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A53 5G में मिल सकता है 64MP कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी में मिलेगा फ्लैट बैक पैनल
  • सैमसंग A सीरीज़ में कंपनी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फोन से जुड़ी जानकारियां अभी से ही सामने आना शुरू हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन का कथित फर्स्ट लुक देखने को मिला है, जिसमें फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है। बता दें, यह फोन Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कहा गया था कि आगामी फोन का प्राइमरी कैमरा अपने पुराने वर्ज़न के समान होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था।

Digit की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर @OnLeaks की साझेदारी में आगामी Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन के कथित 360 डिग्री 5K रेंडर्स साझा किए गए हैं। इन रेंडर्स में देखा जा सकता है कि यह फोन दिखने में कैसा होगा। रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी ए53 फोन अपने पुराने वर्ज़न Samsung Galaxy A52  के समान ही दिख रहा है। हालांकि, तुलना की बात करें, तो इन कथित रेंडर्स में Samsung Galaxy A52 फोन थोड़ा पतला दिखा है। इसके अलावा, फोन का बैक पैनल भी फ्लैट है। साथ ही फोन के किनारे भी शार्प नहीं बल्कि घुमावदार है।

सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी फोन के कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। हालांकि, पिछले मॉडल कैमरा बम्प डिज़ाइन के साथ आया था, लेकिन नया फोन हल्के कैमरा बम्प डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए कंपनी डिस्प्ले में होल-पंच नॉच कटआउट दिया जा सकता है।

जैसे कि हमने बताया पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि गैलेक्सी ए53 फोन में अपने पिछले वर्ज़न के समान प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। ऐसे में इस फोन का प्राइमरी कैमरा भी 64 मेगापिक्सल के साथ आ सकता है।

गौरतलब है कि सैमसंग A सीरीज़ में कंपनी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करती है, सैमसंग गैलेक्सी ए53 फोन को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश नमुमकिन प्रतीत होता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी ए53 फोन भी 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »