Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन US FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

पिछले ही दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 459 (लगभग 40,300 रुपये) होगी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 509 (लगभग 44,700 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G एंड्रॉयड 11 पर करेगा काम
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी का मॉडल नंबर कथित रूप से SM-A526B है
  • जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी

Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकती है 4,370 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A52 5G फोन US Federal Communications Commission (FCC) साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन एंड्रॉयड 11 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का यह आगामी फोन 4,370 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है। एफसीसी लिस्टिंग से इशारा मिलता है सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें, यह फोन पिछले कुछ हफ्तों से कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है।

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन की US FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा दी गई है, जिसके मुताबिक फोन का मॉडल नंबर SM-A526B है। इसके अलावा फोन 6 जीबी रैम व एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा।

टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर और 4,370 एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन को ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन भी हाल ही में मिल चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए52 का प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा में शुरू कर दिया है।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फीचर पहले ही लीक हो चुके हैं। TENAA सर्टिफिकेशन साइट लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन में 6.46 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।

पिछले ही दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 459 (लगभग 40,300 रुपये) होगी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 509 (लगभग 44,700 रुपये) होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए52 4जी फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 369 (लगभग 32,400 रुपये) होगी। 4जी वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन के रोटेटिंग रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। इन रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन चार कलर ऑप्शन के साथ दिखा है, वो हैं ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट। रेंडर्स ऐसे दिखते हैं जैसे उन्हें फोन के लिए सैमसंग के लैंडिंग पेज पर जल्द ही फीचर किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 लेटेस्ट फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  2. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  3. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win Turbo हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
  6. Tata Tiago EV 2026 vs पुराना मॉडल: कीमत घटी, रेंज बदली, जानें दोनों में कितना अंतर
  7. Honor X80 में होगी 10000mAh से भी बड़ी बैटरी! जून में हो सकता है लॉन्च
  8. Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा
  9. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
  10. 621 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजिरेटर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.