Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G, Galaxy A72 फोन 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G और Galaxy A72 स्मार्टफोन्स को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी ए52 मॉडल्स और गैलेक्सी ए72 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है।

Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G, Galaxy A72 फोन 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह तीनों ही फोन वाटर-डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP67 सर्टिफाइड हैं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G में मिलेगा 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • Samsung Galaxy A72 में मौजूद है 6.7 इंच एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले
  • गैलेक्सी ए52 और 5जी दोनों फोन में मिलेगा 6.5 इंच का डिस्प्ले
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G और Galaxy A72 स्मार्टफोन्स को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह तीनों ही फोन वाटर-डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP67 सर्टिफाइड हैं। गैलेक्सी ए52 मॉडल्स और गैलेक्सी ए72 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है। Samsung का दावा है कि नई Galaxy A सीरीज़ के फोन में आपको सिंगल चार्ज पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ प्राप्त होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए52, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए72 फोन के अन्य विशेषताओं की बात करें, तो इनमें स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटॉमस सपोर्ट, 800 निट्स तक की ब्राइटसनेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। गैलेक्सी ए52 5जी फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। हालांकि, रेगुलर गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 फोन में 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले मौजूद है। सैमसंग ने नई गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन के लिए Snapchat के साथ साझेदारी की है, ताकि इनके कैमरा ऐप में फन मोड को लेकर आया जाए।
 

Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G, Galaxy A72 availability

Samsung Galaxy A52 की कीमत EUR 349 (लगभग 30,200 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Samsung Galaxy A52 5G और Samsung Galaxy A72 की शुरुआती कीमत क्रमश: EUR 429 (लगभग 37,100 रुपये) और EUR 449 (लगभग 38,800 रुपये) है। यह तीनों फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में आए हैं।

हालांकि, फिलहाल Galaxy A सीरीज़ के फोन्स की भारत उपलब्धता व कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

Samsung Galaxy A52 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मिलेगी। फोटोग्राफी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
samsung

Samsung में इसमें 256 जीबी की स्टोरेज की हुई है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

गैलेक्सी ए52 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm और भार 189 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी स्पेसिफिकेशन भी इसके 4जी वेरिएंट के समान ही है। जिसका मतलब यह है कि 5जी फोन में भी आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। गैलेक्सी ए52 5जी में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 128 जीबी और 256 जीबी तक के विकल्प मिलते हैं, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

गैलेक्सी ए52 5जी में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर आपको दो दिन तक का बैटरी बेकअप देता है। फोन का डायमेंशन 4जी वेरिएंट की तरह ही है।
 

Samsung Galaxy A72 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए72 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
samsung

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 128 जीबी और 256 जीबी तक के विकल्प मिलते हैं, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन का डायमेंशन 165.0x77.4x8.4mm और भार 203 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design, IP rating
  • Stereo speakers sound good
  • Good battery life
  • Vibrant AMOLED display
  • कमियां
  • Not great value for money
  • Preinstalled bloatware
  • Average telephoto camera performance
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »