• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A52 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Samsung India साइट पर लाइव हुआ सपोर्ट पेज!

64MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A52 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Samsung India साइट पर लाइव हुआ सपोर्ट पेज!

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भारत में लाइव कर दिया गया है, जिससे इसके भारत लॉन्च का इशारा मिलता है। सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A526B/DS लिस्ट है।

64MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A52 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Samsung India साइट पर लाइव हुआ सपोर्ट पेज!

फोन में मौजूद है 32 मेगापिक्सल का कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G फोन BIS पर हो चुका है लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी मॉडल नंबर SM-A526B/DS के साथ है लिस्ट
  • फोन में मौजूद है 4,500mAh की बैटरी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भारत में लाइव कर दिया गया है, जिससे इसके भारत लॉन्च का इशारा मिलता है। सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A526B/DS लिस्ट है। हालांकि, वेबपेज पर फिलहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। Samsung ने इस स्मार्टफोन को Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन के साथ मार्च महीने में ग्लोबली लॉन्च किया था। गैलेक्सी ए52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 

Samsung Galaxy A52 5G support website, prices (expected)

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भारत में लाइव कर दिया गया है, जो कि मॉडल नंबर SM-A526B/DS के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई है। इस लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि मार्च लॉन्च के बाद जल्द ही यह फोन भारत में भी दस्तक दे सकता है। यूरोप में इस फोन की कीमत EUR 429 (लगभग 38,000 रुपये) से शुरू होती है, फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। हालांकि, सैमसंग ने अपने 5जी स्मार्टफोन की भारत कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि गैलेक्सी ए52 फोन इसी मॉडल नंबर के साथ BIS लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, जिससे इसके भारत में जल्द लॉन्च की जानकारी मिलती है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications

Samsung Galaxy A52 5G, One UI 3.1 पर चलता है जो कि  Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.5 इंच की full-HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Samsung Galaxy A52 5G में 128GB और 256GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं और दोनों ही वेरिएंट microSD card की सहायता से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy A2 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें f/2.2 लेंस है।

इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में दो दिन तक का पावर बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में इसके अंदर 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »