Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

91Mobiles पर मॉडल नम्बर SM-A526B/DS के साथ इसकी लिस्टिंग सबसे पहले देखी गई थी। इससे यह कहा जा सकता है कि मार्च महीने में विश्व भर में लॉन्च हो चुका यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने वाला है।

Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Samsung Galaxy A52 5G में 6.5 इंच व 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्पले है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G का भारत में SM-A526B/DS मॉडल नम्बर है
  • यह 25W की बजाय 15 W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है
  • Samsung Galaxy A52 5G चार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G का सपोर्ट पेज भारत में लाइव हो चुका है। इससे जाहिर होता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। सपोर्ट पेज पर इस स्मार्टफोन का मॉडल नम्बर SM-A526B/DS देखा जा सकता है। वेबपेज पर इसके अलावा फोन के बारे में कुछ और जानकारी नहीं दी गई है। Galaxy A52 और Galaxy A72 के साथ ही सैमसंग ने मार्च महीने में इस फोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था। Galaxy A52 5G में Snapdragon 750G SoC चिपसेट दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
 

Samsung Galaxy A52 5G support website, prices (expected)

Samsung Galaxy A52 5G का स्पोर्ट पेज भारत में लाइव हो गया है। 91Mobiles पर मॉडल नम्बर SM-A526B/DS के साथ इसकी लिस्टिंग सबसे पहले देखी गई थी। इससे यह कहा जा सकता है कि मार्च महीने में विश्व भर में लॉन्च हो चुका यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने वाला है। यूरोप में यह फोन EUR 429 (लगभग 38,000 रुपये) की शरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉइलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि सैमसंग की ओर से अभी इस फोन के भारत लॉन्च व कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy A52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट कहती है कि BIS लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नाम के साथ देखा गया है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications

Galaxy A52 5G में One UI 3.1 की स्किन है और यह Android 11 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस Super AMOLED Infinity-O डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 8 जीबी की रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी अथवा 256 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिलती है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर है और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथे कैमरे के रूप में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी है जो 25W की बजाय 15W की चार्जिंग स्पोर्ट के साथ आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »