सैमसंग गैलेक्सी ए4 स्मार्टफोन के बारे में पता चला

सैमसंग गैलेक्सी ए4 स्मार्टफोन के बारे में पता चला
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि सैमसंग जल्द ही अपने गैलेक्सी ए सीरीज में नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। दरअसल, एसएम-ए430यू कोडनेम वाले एक हैंडसेट को भारतीय इंपोर्ट ट्रैकिंग वेबसाइट ज़ौबा पर लिस्ट किया गया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गैलेक्सी ए4 फोन है।

गौर करने वाली बात है कि यह दक्षिण कोरियाई कंपनी आम तौर पर निर्धारित मॉडल नंबर का इस्तेमाल करती रही है। उदाहरण के तौर पर, सेकेंड जेनरेशन गैलेक्सी ए3 के लिए ए310एफ, गैलेक्सी ए5 के लिए ए510एफ और गैलेक्सी ए7 के लिए ए710F। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ए430यू कोडनेम वाला हैंडसेट गैलेक्सी ए4 हो सकता है।

2 मई को एस-ए430यू कोडनेम से तीन हैंडसेट को रिसर्च के लिए दक्षिण कोरिया से बंगलुरु लाया गया था। लिस्टिंग में हर यूनिट पर घोषित कीमत 31,757 रुपये बताई गई है । ध्यान रहे कि इंपोर्ट / एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने गैलेक्सी ए सीरीज में गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी ए8, गैलेक्सी ए9 और गैलेक्सी ए9 प्रो हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इन हैंडसेट की लोकप्रियता को भुनाने के लिए इनका 2016 वर्ज़न भी लॉन्च किया है। अगर वह ए4 लॉन्च करती है तो इसमें चौंकाने वाली कोई बात नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile, Samsung Galaxy A4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »