सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
लगता है कि सैमसंग पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में गैलेक्सी ए7 (2017) को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी के ए3 (2017) स्मार्टफोन को भी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। इससे पहले गैलेक्सी ए8 (2016) की तस्वीरें भी ऑनलाइन देखी गईं थीं।

जीएफएक्स बेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) में एक 4.7 इंच एचडी डिस्प्ल होगी। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होगा। फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की खुलासा भी हुआ है। गैलेक्सी ए3 (2017) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। जीएफएक्सबेंच पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग सबसे पहले गैज़ेटॉक्स ने देखी।

बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स बेंच पर कथित सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को मॉडल नंबर (एसएम-ए720एक्स) नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी ए7 (2017) में 5.5 इंच का 1080 x 1920 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। लेकिन सैमसंग के इस फोन में सैमसंग का ही एक्सीनॉस 7870 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए माली टी830 होगा। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। गैलेक्सी ए7 (2017) की सबसे बड़ी खासियत है इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरे का होना।

एक दूसरे लीक में, गैलेक्सी ए8 (2016) की तस्वीरों को हर तरफ से देखा जा सकता है। नामी टिप्सटर @Onleaks ने गैलेक्सी ए8 (2016) की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों से फोन के डिजाइन और लुक का खुलासा हुआ है। जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में 5.1 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2.1 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा। इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का ज़िक्र किया गया था। सार्वजनिक की गई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि फोन एल्यूमीनियम बॉडी वाला होगा। बायीं तरफ वॉल्यूम बटन और सिम कार्ड स्लॉट मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »