सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी 2016 स्मार्टफोन लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी 2016 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए स्मार्टफोन सीरीज के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस लॉन्च किए हैं। गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन दिसंबर महीने में चीन में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन हैंडसेट को जल्द ही अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन तीनों ही मेटल बॉडी वाले स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे और डुअल-सिम विकल्प के साथ आएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस के साथ आएंगे।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी ए7 (2016) में एलटीई कैट.6 कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एएनटी+, यूएसबी 2.0 और एनएफसी से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.5x74.1x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जियोमैगनेटिक सेंसर भी मौजूद हैं। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।

(जानें: सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए7)
 
samsung galaxy a5 2016
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए7 (2016) वाले ही हैं, लेकिन कुछ फ़र्क भी है। यह 5.2 इंच के फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट को पावर देगी 2900 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 144.8x71.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।

(यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए5)
 
samsung galaxy a3 2016
अब बात सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016) की। इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी के रैम और 2300 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की तुलना में ज्यादा कॉम्पेक्ट है। इसका डाइमेंशन 134.5x65.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 132 ग्राम। इसमें एलटीई कैट 6 कनेक्टिविटी नहीं मौजूद है। यह एलटीई कैट. 4 नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी A7 (2016) वाले ही हैं, हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन नहीं दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »