Samsung Galaxy A26 5G स्लिम डिजाइन के साथ 4500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट से होगा लैस!

फोन में 6.7 इंच तक का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G स्लिम डिजाइन के साथ 4500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट से होगा लैस!

Photo Credit: Android Headlines

Samsung Galaxy A26 5G फोन का डिजाइन भी रेंडर्स में सामने आ चुका है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच तक का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है।
  • यह 4500mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
  • फोन के डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए गए हैं।
विज्ञापन
Samsung अपनी Galaxy A सीरीज में एक और एडिशन Samsung Galaxy A26 5G के रूप में जल्द कर सकती है। फोन लीक्स में सामने आ रहा है। फोन को BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग में देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। लीक में पता चलता है कि यह स्लिम डिजाइन में लॉन्च हो सकता है जिससे कि फोन की बैटरी कैपिसिटी छोटी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह नया सैमसंग फोन। 

Samsung Galaxy A26 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग में देखा गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 6.7 इंच तक का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 4500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन के डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए गए हैं जिससे पता चलता है कि यह काफी स्लिम होगा। यह वजन में भी हल्का होगा जो कि केवल 209 ग्राम बताया गया है। 

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। Galaxy A26 5G को BIS सर्टीफिकेशन भी मिला है। फोन का मॉडल नम्बर यहां पर SM-A266B/DS बताया गया है। इससे पता चलता है कि इसमें डुअल सिम सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन के ग्लोबल लॉन्च का संकेत भी यहां से मिल जाता है। Geekbench लिस्टिंग की बात करें तो फोन में Exynos 1280 चिपसेट आ सकता है। फोन में 8 जीबी रैम मिल सकती है। साथ में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है।  

इससे पहले आई रिपोर्ट में फोन का डिजाइन भी रेंडर्स में सामने आ चुका है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले आने की संभावना है। फ्रंट डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच कैरी करेगा जबकि डिस्प्ले के बॉटम में बेजल्स काफी मोटे हो सकते हैं। रियर पैनल की बात करें तो यहां फोन में ट्रिपल कैमरा आ सकता है जिसके सभी लेंस कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही प्लेस किए गए हैं। यहां पर लेंस के लिए अलग रिंग नहीं दी गई है। वहीं फ्रेम की बात करें तो यहां साइड्स भी फ्लैट हो सकते हैं। कैमरा मॉड्यूल राइट स्पाइन तक जाता है जिसमें फोन वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी मौजूद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »