Samsung Galaxy A26 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। इससे पहले इसके ऑफिशियल जैसे दिखने वाले रेंडर फिर से लीक हुए हैं। फोन तीन रंगों में नजर आ रहा है। रियर कैमरा में डिजाइन बदल गया है। फोन में अब सिंगल ओवल शेप का कैमरा आईलैंड मिलेगा जिसमें तीनों लेंस समाहित होंगे। इससे पहले कंपनी ने हरेक लेंस के लिए अलग कैमरा बम्प दिया था।
Samsung Galaxy A26 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग में देखा गया है। फोन में 6.7 इंच तक का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। यह 4500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन के डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए गए हैं जिससे पता चलता है कि यह काफी स्लिम होगा। यह वजन में केवल 209 ग्राम बताया गया है।