Samsung Galaxy A21s भारत में लॉन्च से दूर नहीं, कीमत भी हुई लीक

Samsung Galaxy A21s को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने का दावा है। यह भी दावा किया गया है सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की भारत में कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी।

Samsung Galaxy A21s भारत में लॉन्च से दूर नहीं, कीमत भी हुई लीक

Samsung Galaxy A21s में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले आता है

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस है Samsung Galaxy A21s
  • लंदन में 15 मई को लॉन्च हो गया है स्मार्टफोन
  • अब भारत में अगले हफ्ते 15,000 से 20,000 रुपये के बीच लॉन्च होने का दावा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s को सैमसंग ने 15 मई को लंदन में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से इसके भारत में आगमन के कयास भी लगातार लगाए जा रहे हैं। अब एक ताज़ी रिपोर्ट का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट सैमसंग के इनफिनिटी-ओ यानी होल-पंच डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। सैमसंग के इस मिड-रेंज फोन में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर भी दिया गया है।

The Mobile Indian ने IANS का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया गया है कि Samsung Galaxy A21s को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। हालांकि सैमसंग की तरफ से फिलहाल इस स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A21s की भारत मेंस कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी। उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए रिपोर्ट कहती है कि आगामी सैमसंग स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पोर्टल के जरिए बेचा जाएगा और दो कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल होंगे।

याद दिला दें कि यूनाइटेड किंगडम में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस को केवल एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस वेरिएंट को यूनाइटेड किंगडम में 179 जीबीपी (करीब 16,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है।
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के यूनाइटेड किंगडम यूनिट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले आता है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी आता है।

Samsung Galaxy A21s में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »