48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A12 Nacho लॉन्च, ये है कीमत

Samsung Galaxy A12 Nacho की कीमत RUB 11,990 (लगभग 12,100 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम RUB 13,990 (लगभग 14,100 रुपये) है।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A12 Nacho लॉन्च, ये है कीमत

ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आता है Samsung Galaxy A12 Nacho फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 Nacho में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 नाचो को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है
  • Samsung Galaxy A12 का अपग्रेड है लेटेस्ट फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 Nacho स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी द्वारा रूस में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि मौजूदा Samsung Galaxy A12 का अपग्रेड है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया फोन काफी हद तक ऑरिज़न गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन की तरह है जो कि पिछले साल नंबर में लॉन्च हुआ था। हालांकि, यह नया फोन नए एक्सिनोस प्रोसेसर के साथ आया है, जो कि पुराने मॉडल के मीडियाटेक प्रोसेसर की तुलना में अपडेट अनुभव प्रदान करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए12 नाचो में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। गैलेक्सी ए12 नाचो को उस वक्त पर लाया गया है, जब Samsung कंपनी अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट की तैयारी में व्यस्त है, जहा नया फोल्डेबल फोन पेश किया जा सकता है जिनके नाम Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 हो सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A12 Nacho price, availability

Samsung Galaxy A12 Nacho की कीमत RUB 11,990 (लगभग 12,100 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम RUB 13,990 (लगभग 14,100 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आया है, वो हैं ब्लैक, ब्लू और रेड। फिलहाल, इस फोन को खरीद के लिए केवल रूस तक ही सीमित है जिसे आप कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। गैलेक्सी ए12 नाचो की जानकारी सबसे पहले PriceBaba द्वारा सार्वजनिक की गई है।

आपको बता दें, Samsung Galaxy A12 फोन को यूरोप में 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया था। इसकी कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,600 रुपये) थी। वहीं, फरवरी महीने में इस फोन को भारत में पेश किया गया, जहां Samsung Galaxy A12 की कीमत 12,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy A12 Nacho specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 नाचो Android 11 आधारित One UI Core 3.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह एक्सिनोस 850 प्रोसेसर है, जिसके साथ फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A12 Nacho में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

गैलेक्सी ए12 नाचो में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोर 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 नाचो में 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 20 घंटे तक लगातार यूसेज प्रदान करती है। इसके साथ फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.0x75.8x8.9mm  है और वज़न 205 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »