Samsung Galaxy A12 क्वाड रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 से शुरू...

Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 12,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A12 क्वाड रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 से शुरू...

यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 नवंबर में यूरोप में हुआ था लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट से लैस है
  • फोन की सेल 17 फरवरी से शुरू होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन Samsung Galaxy A02s के साथ नवंबर 2020 में यूरोप में लॉन्च हो चुका है, जो कि Samsung Galaxy A11 का सक्सेसर है। गैलेक्सी ए11 फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ए12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। इसके अलावा इसमें तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए12 की टक्कर भारतीय मार्केट में Redmi Note 9 Pro, Realme 7 और Oppo A52 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Samsung Galaxy A12 price in India, launch offers

Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 12,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसे Samsung.com व अन्य ऑनलाइन रीटेलर आउटलेट्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा, जिसकी सेल 17 फरवरी से शुरू होगी।

आपको बता दें, इस फोन को यूरोप में 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया था। इसकी कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,600 रुपये) थी।
 

Samsung Galaxy A12 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 Android 10 आधारित One UI Core 2.5 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया हुआ है। यह मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ फोन 4 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। गैलेक्सी ए12 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।

फोन की स्टोर 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »