• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A03s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A03s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये है, जो कि फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A03s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए03एस
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03s को भारत में कंपीन के लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Galaxy A सीरीज़ का हिस्सा है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है और इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा, फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया है और फोन के सभी किनारों पर मोटे बेजल्स मौजूद है जो कि इस रेंज के स्मार्टफोन में काफी कॉमन है। सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। कलर के मामले में आपको तीन ऑप्शन चुनने को मिलेंगे।  
 

Samsung Galaxy A03s price in India, availability

Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये है, जो कि फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फोन में तीन कलर ऑप्शन दिए हैं, वो हैं ब्लैक, ब्लू और व्हाइट। यह कलर आपको मैट फिनिश के साथ प्राप्त होंगे। फोन को खरीद के लिए Samsung.com वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल्स पर लिस्ट किया गया है।

ऑफर्स की बात करें, तो ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर जो Samsung Finance+, Bajaj Finance या फिर TVS से फाइनेंसिंग का विकल्प चुनते हैं, वे सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन खरीदते वक्त 1,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A03s specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए03एस फोन Android 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) इनफिनिटी वी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A03s फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस,  यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। गैलेक्सी ए03एस में 5,000mAh की बैटरी दी है। फोन का डायमेंशन 164.2x75.9x9.1mm है और वज़न 196 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »