Samsung Galaxy A02s की गीकबेंच लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन आए सामने

लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर SM-A025G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा और इसमें 3 जीबी रैम फीचर किया जाएगा। कथित रूप से कहा जा रहा है कि इस फोन का नाम Samsung Galaxy A02s होगा।

Samsung Galaxy A02s की गीकबेंच लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन आए सामने

Samsung Galaxy A02s डुअल-सिम वेरिएंट फोन होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A02s फोन में मिल सकता है 3 जीबी रैम
  • Samsung Galaxy A02 फोन 2 जीबी रैम के साथ आ सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए02एस में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy A02s स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन मॉडल नंबर SM-A025G के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 756 है, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर 3,934। स्कोर के अलावा, लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि फोन 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। इससे पहले मॉडल नंबर SM-A025F फोन को कथित रूप से Galaxy A02 कहा जा रहा था, यह फोन 2 जीबी रैम के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ था।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर SM-A025G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा और इसमें 3 जीबी रैम फीचर किया जाएगा। कथित रूप से कहा जा रहा है कि इस फोन का नाम Samsung Galaxy A02s होगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। अकटले लगाई जा रही है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होगा। गीकबेंच ब्राउज़र में सैमसंग फोन के लिए मॉडल नंबर SM-A025G के साथ कई लिस्टिंग लिस्ट है।

सैमसंग गैलेक्सी ए02एस फोन कथित रूप से थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके तुरंत लॉन्च की जानकारी मिली थी। एनबीटीसी लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि यह फोन डुअल-सिम वेरिएंट होगा। दिलचस्प बात यह है कि मॉडल नंबर SM-A025F के साथ वाले स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी ए02 कहा जा सकता है, जो कि पिछले महीने गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। एस वेरिएंट के मॉडल नंबर

यहां तक कि दोनों ही वेरिएंट्स के स्कोर भी काफी हद तक एक जैसे हैं। कथित सैमसंग गैलेक्सी ए02एस फोन का सिंगल कोर स्कोर 756 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 3,934 है। वहीं, कथित सैमसंग गैलेक्सी ए02 का सिंगल कोर स्कोर 746 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,810। हालांकि, एस वेरिएंट के विपरित यह फोन 2 जीबी रैम के साथ आ सकता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा और यह एंड्रॉयड 10 से लैस होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »