Samsung Galaxy A02 कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A025F के साथ गीकबेंच पर कई बार लिस्ट हो चुका है। यह ग्लोबल Samsung Galaxy A01 वेरिएंट के मॉडल नंबर SM-A015F के जैसा ही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया मॉडल नंबर Samsung Galaxy A02 हो सकता है।

Samsung Galaxy A02 कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Samsung Galaxy A01 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A02

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A02 में दिया जा सकता है 2 जीबी रैम
  • गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A025F हुआ लिस्ट
  • Samsung Galaxy A01 का मॉडल नंबर SM-A015F था
विज्ञापन
Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकत है। हाल ही में एक फोन मॉडल नंबर SM-A025F के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy A01 के मॉडल नंबर जैसा ही है, जो कि दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 2 जीबी रैम के साथ आएगा और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी एंड्रॉयड 10 आधारित नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ फोन में भी अपनी वन यूआई प्रप्राइअटेरी स्कीन पेश कर सकती है।

Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A025F के साथ गीकबेंच पर कई बार लिस्ट हो चुका है। यह ग्लोबल Samsung Galaxy A01 वेरिएंट के मॉडल नंबर SM-A015F के जैसा ही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया मॉडल नंबर Samsung Galaxy A02 हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A02 specifications (expected)

सैमसंग फोन की गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड फोकस ब्लॉग Nashville Chatter द्वारा दी गई थी, जिसमें देखने को मिला था कि इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 746 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,810 है। इसके अलावा, लिस्टिंग में यह फोन 2 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई टॉप पर काम कर सकता है।

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी ए02 स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग में हमें इस अघोषित सैमसंग फोन के बारे में थोड़ा बहुत जानने को मिला।

नई गैलेक्सी ए सीरीज़ स्मार्टफोन में Samsung Galaxy A01 जैसी कुछ समानताएं हो सकती हैं, जो कि  5.7 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और ऑक्टा-कोर प्रोससर के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मॉडल था, वहीं फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की थी। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए01 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया था, जिसका 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा था और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »