• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung पर ऑस्‍ट्रेलिया में लगा 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना, यह है वजह

Samsung पर ऑस्‍ट्रेलिया में लगा 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना, यह है वजह

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भ्रामक दावों के लिए कंपनी 14 मिलियन डॉलर जुर्माना देने पर सहमत हो गई है।

Samsung पर ऑस्‍ट्रेलिया में लगा 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना, यह है वजह

कहा गया है कि सैमसंग ने उसके गैलेक्‍सी मॉडलों के वॉटर रजिस्‍टेंट को लेकर एक झूठी धारणा बनाई।

ख़ास बातें
  • सैमसंग ने गैलेक्‍सी फोन के वाटर रजिस्‍टेंट को लेकर दावे किए थे
  • विज्ञापनों में इन्‍हें कई तरह से चित्रित किया था
  • ऑस्‍ट्रेलियाई वॉचडॉग ने इन्‍हें भ्रामक करार दिया है
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज सैमसंग (Samsung) पर उसके गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन के बारे में किए गए भ्रामक दावों को लेकर 14 मिलियन डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा) का जुर्माना लगाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई कॉम्‍पिटिशन एंड कंस्‍यूमर कमीशन (ACCC) ने यह कार्रवाई की है। जुर्माना साल 2019 की एक जांच से संबंधित है। कंपनी ने उस साल अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्‍स के लिए कई विज्ञापन रिलीज किए थे। इन विज्ञापनों पर इस बात पर जोर था कि पानी में रहने के 30 मिनट तक भी फोन वॉटर-रजिस्‍ट है। अपने विज्ञापनों में सैमसंग ने गैलेक्‍सी फोन को स्‍वीमिंग पूल में डुबोए जाने और समंदर के किनारे उस पर छीटें पड़ने आदि से चित्रित किया था। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन भ्रामक दावों के लिए कंपनी ACCC को 14 मिलियन डॉलर जुर्माना देने पर सहमत हो गई है। वॉटर रजिस्‍टेंट के दावे ज्‍यादा रियल बनाने के लिए कंपनी ने अपने फोन में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बदलाव भी किए हैं। ACCC का कहना है कि यह जुर्माना सभी बिजनेसेज के लिए एक रिमाइंडर है। वॉचडॉग का कहना है कि वह ऐसी गड़बड़ी करने वाले बिजनेसेज के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखेगा।

जानकारी के अनुसार, ये ऐड ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीवी पर प्रसारित किए गए थे। कंस्‍यूमर वॉचडॉग ने इनमें से कुछ विज्ञापनों की निगरानी की। कहा गया है कि सैमसंग ने उसके गैलेक्‍सी मॉडलों के वॉटर रजिस्‍टेंट को लेकर एक झूठी धारणा बनाई। सच्‍चाई यह थी कि स्‍मार्टफोन सिर्फ साफ पानी में रजिस्‍ट थे। समुद्र या क्‍लोरीन मिले हुए पानी में फीचर असरदार नहीं था। उस सिचुएशन में फोन के चार्जिंग पॉइंट में जंग लगने की संभावना थी। 

कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स की बात करें, तो Samsung Galaxy F13 को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें 128GB स्टोरेज और ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy F13 काफी हद तक Galaxy M13 जैसा है, जिसे मई में पेश किया गया था। Galaxy F13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और Galaxy M13 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

इसके 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। 4GB RAM + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह Nightsky Green, Sunrise Copper और Waterfall Blue कलर्स में उपलब्ध है और 29 जून से Flipkart, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »